कंप्यूटर पर निबंध | Essay on Computer

Essay on Computer : इस आर्टिकल के माध्यम से आप कंप्यूटर पर निबंध लिख सकते है | इस निबंध के माध्यम से आप कंप्यूटर की खोज, कंप्यूटर का हमारा दैनिक जीवन पर महत्व, कंप्यूटर से लाभ, और कंप्यूटर से हानि आदि के बारे में जान पायेंगे |

कंप्यूटर पर निबंध Essay on Computer

Essay on Computer in Hindi | कंप्यूटर पर निबंध 1000+ शब्द


प्रस्तावना 


कंप्यूटर ने दुनिया में क्रांति ला दी है | आज दुनिया में जो तेजी से विकास हो रहा है उसके पीछे कंप्यूटर का सबसे बड़ा हाथ है | सुबह से लेकर शाम तक आपके आस-पास जो काम हो रहे है उन सबके पीछे कंप्यूटर का योगदान है | कंप्यूटर एक नवीनतम तकनीक है जो ज्यादातर जगहों पर इस्तेमाल किया जाता है| यह काम समय और काम श्रम शक्ति में बहुत अच्छा परिणाम देता है |

आधुनिक समय में बिना कंप्यूटर के जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती है | हम लोग कंप्यूटर में इंटरनेट का इस्तेमाल कर सकते हैं| आधुनिक कंप्यूटर बेहद क्षमता बढ़ संभालने में आसन तथा ज्यादा से ज्यादा कार्य को संपादित करने के लिए सक्षम है | पूरे मानव समाज के लिए कंप्यूटर विज्ञान का एक अनोखा खोज है जिसकी कार्य क्षमता के कारण इसका प्रयोग व्यापक रूप से होता है|

जैसे ऑफिस बैंक होटल शिक्षण संस्थान स्कूल कॉलेज दुकान उद्योग आदि कई लोग अपने बच्चों के लिए लैपटॉप और डेस्कटॉप खरीदने हैं जिससे अपनी पढ़ाई से संबंधित कार्य और कंप्यूटर वीडियो गेम का आनंद ले सकते है| कंप्यूटर एक प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण है इसमें आप अपना डाटा और सूचनाओं को सुरक्षित रख सकते है|

कंप्यूटर का अर्थ


कंप्यूटर एक इलेक्ट्रॉनिक मशीन है जो किसी भी प्रकार की गणना की वह बहुत आसानी से कर सकता है| कंप्यूटर के द्वारा किसी भी काम को आसानी से कम समय में पूरा किया जा सकता है| कंप्यूटर बहुत ही कम समय में गणना करके तथ्यों को अपने स्क्रीन पर दिखा देता है|

कंप्यूटर शब्द कि उत्पति


कंप्यूटर शब्द की उत्पत्ति कंप्यूट शब्द से हुई है| जो की एक लैटिन भाषा के शब्द जिसका अर्थ होता है गणना करना| कंप्यूटर के जनक चार्ल्स बैबेज जिनका जन्म लंदन में हुआ था| वहां की आधिकारिक भाषा अंग्रेजी है|कंप्यूटर की खोज कंप्यूटर विज्ञान का एक महान अविष्कार है| इसमें विज्ञान में दुनिया में पूरी तरह से बदल कर रख दिया|

कंप्यूटर की खोज


कंप्यूटर विज्ञान का एक महतवपूर्ण अविष्कार है| इसने विज्ञान की दुनिया को पूरी तरह से बदल दिया है | कंप्यूटर एक इलेक्ट्रॉनिक उपकरण है कंप्यूटर की खोज 19वीं शताब्दी में की गई है| जिसे कंप्यूटर का उपयोग करते है उनकी खोज चार्ल्स बेबेज में भी द्वारा की गई थी|

कंप्यूटर का महत्व


कंप्यूटर में विज्ञान तकनीकी शिक्षा और सामाजिक के क्षेत्र में काफी विकास किया है| कंप्यूटर का इस्तेमाल आज हर क्षेत्र में किया जा रहा है कुछ प्रमुख क्षेत्र इस प्रकार है-

शिक्षा क्षेत्र

आज शिक्षा के क्षेत्र में कंप्यूटर का प्रयोग लगातार बढ़ता ही जा रहा है| आज बच्चों को कंप्यूटर के माध्यम से बहुत सारी जानकारियां उपलब्ध कराई जा रही है| आज कंप्यूटर के माध्यम से बच्चों को नए नए तरीकों से पढ़ाया जा सकता है| जिससे उनका विकास बहुत तेजी से हो रहा है|

चिकित्सा क्षेत्र में

चिकित्सा क्षेत्र में आज कंप्यूटर के माध्यम से चिकित्सा क्षेत्र में भी बहुत बदलाव देखने को मिला है| आज अस्पतालों में इसका प्रयोग लगातार बढ़ता जा रहा है| इससे मरीजों की जानकारी आसानी से रखी जा सकती है|

व्यापार क्षेत्र में

व्यापार क्षेत्र में भी कंप्यूटर का उपयोग अधिक बढ़ गया है| आज गूगल जैसी कंपनी इसी आधार पर चल रही है| आज कंप्यूटर इंटरनेट के माध्यम से व्यापार को देश नहीं बल्कि विदेशी में भीआसानी से पहुंचाया जाता है|

कंपनियों में वर्तमान समय में कंपनियों का संपूर्ण कार्य कंप्यूटर के माध्यम से ही किया जा रहा है | क्योंकि कंप्यूटर के माध्यम से अधिक काम को कम समय में आसानी से किया जा सकता है| इसी प्रकार से घरों में कंप्यूटर का उपयोग टिकट बुकिंग करने के लिए बिजली का बिल भरने के लिए प्रोजेक्ट आईडी बनाने के लिए किया जाता है|

कंप्यूटर के लाभ


कंप्यूटर का उपयोग आज बड़े पैमाने पर किया जा रहा है| इसके सबसे बड़ा कारण है कि मनुष्य के मुकाबले बहुत तेजी से काम करता है| यह बहुत बड़ी घटना को कुछ सेकंड में कर सकता है| आज हर चीज कंप्यूटर पर मौजूद है आप बहुत सारा डाटा कंप्यूटर में इंस्टॉल कर सकते हैं और उसे कभी भी ट्रांसफर कर सकते हैंऔर उपयोग में ला सकते हैं|

आप कभी भी और कहीं भी अपने दोस्तों के संपर्क में वीडियो कॉल ईमेल सोशल नेटवर्किंग जैसे सुविधाओं का फायदा उठा सकते हैं| आप इंटरनेट पर कोई भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं| बैंक की जैसी सुविधाओं में कंप्यूटर तकनीकी का जवाब नहीं आप घर बैठे अपने मोबाइल फोन से या कंप्यूटर से किसी भी रूप में पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं|

आज मोबाइल रिचार्ज बिजली का बिल जमा करने से लेकर ऑनलाइन शॉपिंग यहां तक की हवाई जहाज से कंप्यूटर द्वारा उड़ाया जा रहा है| शिक्षा और चिकित्सा के क्षेत्र में कंप्यूटर ने दुनिया को बदल दिया है| आप घर बैठे ही टीचर संस्थाओं से शिक्षा प्राप्त कर सकते हैं|

चिकित्सा की बात करें तो अब दुनिया के बेहतरीन डॉक्टर से इंटरनेट पर परामर्श ले सकते है| अब आपको मेडिकल स्टोर जाने की जरूरत नहीं है आप घर बैठे दवाइयां का आर्डर कर सकते हैं चाहे वह आपके शहर में मिलती हो या नहीं मिलती है|

कंप्यूटर से हानियां


कंप्यूटर को जरूरत से ज्यादा प्रयोग बीमार भी बना रहा है| कंप्यूटर मोबाइल का अधिक उपयोग स्वास्थ्य के लिए बहुत हानिकारक होता है| मोबाइल और कंप्यूटर स्क्रीन पर ज्यादा समय देने से सबसे ज्यादा नुकसान आंखों को होता है| आज-कल लोगों को मिलना-जुलना बंद हो गया है| ज्यादा लोग किसी के घर जाकर मिलने से बेहतर उनसे सोशल नेटवर्किंग साइट से फेसबुक और व्हाट्सएप चैट करना ज्यादा पसंद करते हैं|

बड़ी-बड़ी कंपनियों और फैक्ट्री है मजदूरों के काम कंप्यूटर और रोबोट करने लगा जिसे बेरोजगारी भी पड़ी है| इंटरनेट बैंकिंग का उपयोग डाटा चोरी होने का खतरा रहता है जिसे आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है| इंटरनेट के माध्यम से ठगी बहुत बड़े पैमाने पर बढ़ गया है|

Gramin Jeevan par Nibandh

Leave a Comment