सांसद किसे कहते हैं? | सांसद को पत्र कैसे लिखे ?

संसद के सदस्य को सांसद कहते है | सांसद को अंग्रेजी में एम पी (MP) कहते है जिसका फुल फॉर्म मेम्बर ऑफ़ पार्लियामेंट (Member of Parliament)होता है | सांसद को दो प्रकार के श्रेणी में बिभाजित किया हुआ है | राज्य सभा सांसद और लोकसभा सांसद |

राज्यसभा में सांसद के 250 सदस्य होते है जिसमे 238 सदस्‍य राज्‍यों तथा संघ राज्‍य क्षेत्रों प्रतिनिधि होते है और 12 सदस्य राष्ट्रपति के द्वारा मनोनीत किये जाते है| इसी प्रकार लोकसभा में अधिकतम 550 सदस्य होते है जिसमे 20 केन्द्रशासित प्रदेश को प्रतिनिधित्‍व और 530 राज्यों का प्रतिनिधित्‍व करते है| वर्तमान एन भारत में सदन के 543 सदस्य है |

राज्यसभा सांसद का कार्यकाल अधिकतम 6 वर्ष और लोकसभा सांसद का अधिकतम कार्यकाल 5 वर्षो का होता है | सांसद का मुख्य कार्य केंद्र सरकार द्वारा चलाए जाने वाले योजनावो को सुचारू रूप से लागू करना और उनकी देखरेख करना|

अगर आप किसी केंद्र सरकार द्वारा चलाये जाने वाले योजना के सम्बंधित आवेदन लिखना चाहते है तो इस आर्टिकल के मध्यम से आसानी से लिख सकते है|


 सांसद को पत्र कैसे लिखे ? ट्रेन के ठहराव के लिए सांसद


सेवा में,
श्रीमान सांसद महोदय,
सिवान, बिहार

दिन्नांक : मार्च 27, 2024

विषय : ट्रेन के ठहराव के सम्बन्ध में|

मदोदय,
सविनय निवेदन है कि हमलोग आपके संसदीय क्षेत्र का निवासी है | हमारे क्षेत्र में दिल्ली और आस-पास के राज्यों में सिवान के हजारो लोग रहते है, जो कि रेल के माध्यम से आवागमन करते है | हमारे मार्ग पर चलने वाली ट्रेन में मुख्यत वैशाली एक्सप्रेस और बिहार सम्पर्क क्रांति है जो कि सिवान स्टेशन पर रूकती है |

महोदय आपको अवगत कराना चाहते है कि वैशाली और बिहार सम्पर्क क्रांति ट्रेन का क्लोन ट्रेन चलती है जिसका ठहराव सिवान जंक्शन स्टेशन पर नहीं है| जिसके कारण हमलोग क्लोन ट्रेन का सुविधा नहीं ले पा रहे है |

अत: आपसे क्षेत्रवासियों कि आकांक्षा है कि आप क्लोन ट्रेन के ठहराव हेतु रेल मंत्री से चर्चा करे, ताकि क्षेत्र में क्लोन ट्रेन रुक सके और आने जाने में लोगो को सुविधा हो सके |
धन्यवाद !

प्राथी :
समस्त क्षेत्रवासी
सिवान, बिहार


सांसद को पत्र कैसे लिखे

आशा करता हूँ मेरे द्वारा दी गई जानकारी से आप आसानी से ” सांसद को पत्र कैसे लिखे ?” पायेंगे | पढने के लिए धन्यवाद !

Vidhayak ko Application Kaise likhe | सड़क निर्माण हेतु विधायक को प्रार्थना पत्र

Leave a Comment