Essay on Discipline in Hindi | अनुशासन पर निबंध

Essay on Discipline in Hindi : अगर आप अनुशासन पर निबंध लिखना चाहते है, तो इस आर्टिकल के माध्यम से आसानी से लिख सकते है |

Essay on Discipline in Hindi अनुशासन पर निबंध

अगर आप अनुशासन पर निबंध लिखना चाहते है , तो निम्न रुपरेखा को ध्यान में रखते हुए लिखें-

  • प्रस्तावना
  • अनुशासन का अर्थ
  • जीवन में अनुशासन का महत्व
  • दैनिक जीवन में अनुशासन
  • अनुशासित रहने के तरीके
  • अनुशासन के लाभ
  • उपसंहार

अनुशासन पर निबंध | अनुशासन पर निबंध हिंदी में 300 शब्द


1. प्रस्तावना

हर किसी के जीवन में अनुशासन सबसे महत्वपूर्ण है | अनुशासन वह सब कुछ है जो हम सही तरीके से करते है | यह हमें सही रास्ते पर ले जाता है | जीवन के सभी कार्यों में अनुशासन अत्यधिक मूल्यवान है | हमें हर समय इसका पालना करना है चाहे वो स्कूल में हो, घर में हो, कार्यालय, संस्थान, फैक्ट्री, खेल का मैदान, युद्ध का मैदान या दूसरी जगह पर हो|

2. अनुशासन का अर्थ

” अनुशासन से है जीवन बनता |
अनुशासन से है उपवन खिलता |
अनुशासन राष्टों का जीवन है |
यह शिक्षित जन का तन मन धन है |”


जीवन के सभी क्षेत्रों में कुछ न कुछ नियम होते है | उन नियमों पर चलना ही अनुशासन कहलाता है | समय पर सोना, समय पर भोजन करना, समय पर उठना सभी अनुशासन का हिस्सा है | मनुष्य तो क्या प्रकृति और उसके तत्व भी अनुशासनबद्ध हैं| ग्रह, नक्षत्र, सूर्य, चाँद, तारे, पृथ्वी सभी अनुशासित है; अतः हम कह सकते है कि मनुष्य के जीवन में अनुशासन का होना अत्यंत आवश्यक है |

3. जीवन में अनुशासन का महत्व

अनुशासन के बिना जीवन बेकार हो जाता है क्योकि योजना के अनुसार कुछ भी नहीं होता है | अगर हमें किसी भी कार्य को पूरा करना है तो हमें पहले अनुशासन में रहने की आवश्यकता होती है | अनुशासन चीजों को आसान बनता है और हमारे जीवन में सफलता लाता है|

अनुशासन हमें बहुत सारे अवसर देता है, आगे बढने का सही तरीका, जीवन में नई चीजें सिखने, कम समय के भीतर अधिक अनुभवकरने आदि | जो लोग अपने जीवन में अनुशासित नहीं है, उन्हें बहुत सारी समस्याओं का सामना करना पड़ता है और उन्हें जीवन में निराशा ही मिलती है |

4. दैनिक जीवन में अनुशासन

अनुशासन का महत्व समझने के बाद हमें हमेशा अनुशासन में रहना चाहिए | हमें सुबह जल्दी बिस्तर से उठना चाहिए | दांतों को रोजना ब्रश करना चाहिए, स्नान करना चाहिएऔर फिर नाश्ता करना चाहिए | हमें अपने प्रत्येक कार्य को सही समय पर साफ और स्वच्छ तरीके से करना चाहिए| हमें अपने माता-पिता के आदेश का पालन करना चाहिए| सभी के साथ अच्छा व्यवहार करना चाहिए और सही तरीके से सब कुछ सीखना चाहिए|

5. अनुशासित रहने के तरीके
अपने जीवन को अनुशासित बनाए रखने के लिए हमें हर संभव प्रयास करना चाहिए | क्योकि अनुशासन ही सफल जीवन की पहली सीढ़ी मानी जातीहै | हमें अपने जीवन में अनुशासन को अपनाने के लिए निम्नलिखित तरीकों का पालन कर सकते है-

  1. एक संतुलित और नियमित दिनचर्या का पालन करना |
  2. कार्यों को समय पर पूरा करने का हरसंभव प्रयास करना |
  3. व्यर्थ के कार्यों से दूर रहना|
  4. बुरी आदतों और कार्यों से दुरी बनाना |

6.अपने कार्यो के प्रति पूरी लगन रखना |

अनुशासन के लाभ जीवन में अनुशासन को अपनाने से कई प्रकार के लाभ प्राप्त होते है| अनुशासित रहने वाले व्यक्ति जीवन के हर क्षेत्र में मान-सम्मान और सफलता प्राप्त करते है| इसके साथ ही विद्यार्थियों के लिए तो अनुशासन सफलता का सबसे महत्वपूर्ण अंग है | यदि कोई छात्र अनुशासित दिनचर्चा का पालन करते हुए अपना अध्ययन करता है, तो उसे सफलता अवश्य प्राप्त होती है| यही कारण है कि छात्र जीवन में अनुशासन को सफलता का आधार माना गया है |

ना सिर्फ विद्यार्थी जीवन में बल्कि कैरियर और घरेलू जीवन में भी अनुशासन का काफी महत्व है| अनुशासन छात्रों के लिये यह उनके भविष्य को सुनहरा बनाने का कार्य करता है, वही दूसरी ओर नौकरी-पेशा लोगो के लिए तरक्की के मार्ग को भी खोलता है |

7. उपसंहार

अनुशासन वह सीढ़ी है जिसके माध्यम से व्यक्ति अपने जीवन में सफलता की ऊंचाई की और चढ़ सकता है | यह उसे अपने लक्ष्य की और ध्यान केन्द्रित करने में मदद करता है और उस अपने लक्ष्य से भटकने नहीं देता है | माता-पिता एक बच्चे में अनुशासन विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है क्योकि उन्हें अपने बच्चे का पहला शिक्षक माना जाता है|

छात्र जीवन में अनुशासन भी महत्वपूर्ण है क्योकि यह समाज की बुराइयों से मुक्त हुए बिना बच्चे को अपने लक्ष्य की और जाने में मदत कृत है | कहा जाता है कि छोटा बच्चा कच्ची मिट्टी की तरह होता है उसे जैसा आकार दिया जाए वैसा बन जाता है|

अतः आवश्यक है कि बचपन से ही बच्चो को अनुशासन महत्व बताया जाए और पालन करने के लिए प्रेरित किया जाए |


Essay on Discipline in Hindi | Essay on Discipline in Hindi


Essay on Discipline in Hindi अनुशासन पर निबंध

अनुशासन पर निबंध 10 लाइन | अनुशासन पर निबंध 150 शब्द


  1. हमारे जीवन में अनुशासन का बहुत महत्व है |
  2. अनुशासन हमें नियमो का महत्व बताता है |
  3. इसके बिना किसिस भी कार्य को आसानी से नहीं किया जा सकता |
  4. अनुशासनहीन व्यक्ति कभी भी सफलता नहीं पा सकता|
  5. अनुशासन ही सफलता की पहली सीढ़ी है |
  6. यह हमें सही रास्ते पर ले जाता है |
  7. इसकी सहायता से मुश्किल कार्य को आसानी से पूरा किया जा सकता है |
  8. अनुशासन हमारे अच्छे चरित्र का निर्माण करता है |
  9. विद्यार्थी जीवन में अनुशासन का भुत महत्व है |
  10. इसलिए सदैव अनुशासन के नियमो का पालन करना चाहिए |


अनुशासन पर निबंध 10 लाइन अनुशासन पर निबंध 150 शब्द

आशा करता हूँ इस आर्टिकल के माध्यम से Essay on Discipline in Hindi | अनुशासन पर निबंध के बारे में जान पाए होंगे|

Essay on Student life in Hindi | विद्यार्थी जीवन पर निबंध

Leave a Comment